Posts

Showing posts from February, 2023

INCOME TAX EXCEL SHEET PROGRAM आयकर गणना पत्रक मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग

Image
मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के लिए यह प्रोग्राम बनाया गया है | इस एक्सेल शीट के माध्यम से कर्मचारी स्वयं  का आय का विवरण और टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकता है |  यहाँ पर आपको एक एक्सेल शीट EXCEL SHEET दी जा रही है जिसमें प्रथम पेज में कुछ जानकारियाँ भरकर आप आपना टैक्स केलकुलेट कर सकते है  | एक्सेल शीट डाउनलोड करने के बाद पहले पेज पर कुछ जानकारियाँ आपको एम् शिक्षा मित्र से मार्च व जुलाई की पे स्लिप देखते भरना है |  सबसे पहले आपको HRA भरना है | उसके बाद GIS की दर  फिर वृत्तिकर की दर भरना है | जिसकी रेट निम्नानुसार है - 0 से 225000 तक ----- जीरो  225001 से 300000 तक --- 1500 300001 से 400000 तक  -- 2000 400001 से ज्यादा ---  2500  उसके बाद जितने एरियर आपको मिला है उनको भरना है | मार्च का बेसिक पे और जुलाई का बेसिक पे | अगर आपको NPS मिलता हो तो YES का चयन करेंगे | यदि आप OLD कर्मचारी  हो तो जितना GPF आप हर माह कटवाते है उसको भरना है | और जो टैक्स हर माह वेतन से कटवाया है उसकी जानकारी भरनी है | यदि आपकी उम्र 60 से ज्यादा है तो वरिष्ठ नागरिक ...